चकरनगर। सहसों गांव के प्राथमिक विद्यालय के भवन जर्जर हो गए है। नौनिहालों को बरामदे पर पढ़ाया जा रहा है। कई बार जानकारी देने के बाद भी विभाग के स्तर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रधानाध्यापक नमिता यादव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के 161 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय का भवन बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुका है। बच्चों को बाहर बरामदे पर बैठा कर शिक्षण कार्य कराना पड़ रहा है। विद्यालय भवन की छत के सरिये निकल आए हैं। दीवारों में दरारें आ गई हैं। विद्यालय भवन के अंदर बच्चों को पढ़ाना हादसे को दावत देना है।
ग्राम प्रधान को बुलाकर भी विद्यालय भवन की स्थिति दिखाई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी चकरनगर अल्केश कुमार ने बताया कि वे इस समय छुट्टी पर हैं। ऑफिस आने पर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
