Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 7, 2021

आठ शिक्षकों के खिलाफ चेन लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज

 विधूना (औरैया)। विकास खंड क्षेत्र के बीईओ ने बिधूना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अलग-अलग ब्लाक क्षेत्र में तैनात आठ शिक्षकों पर कार्यालय में घुसकर मारपीट व चेन लूट का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने बीईओ की तहरीर पर आठों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


खंड शिक्षाधिकारी बिधूना अवनीश यादव ने कोतवाली पुलिस को शरद निवासी कुर्सी, पंकज निवासी झबरा, विकास गुप्ता निवासी बमरौलिया, सचिन शाक्य निवासी चिरौली, सुबोध शाक्य निवासी जगतपुर, देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीरज राजपूत निवासी अछल्दा, ओमजी पोरवाल निवासी औरैया आदि सहायक अध्यापकों के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है उक्त लोगों ने उनके कार्यालय में घुस कर मारपीट की और सोने की चेन लूटकर ले गए। कोतवाली बिधूना में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया


गया है। उधर, यूटा जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल और मंडल संयोजक नीरज राजपूत ने बताया कि सारे आरोप फर्जी और निराधार हैं। सोमवार को यूटा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बीईओ विधूना से समय लेकर ज्ञापन देने पहुंचा।


ज्ञापन में बीआरसी बिधूना पर चल रहे आधार कार्ड केंद्र पर अभिभावकों से 300-400 रुपये की धन उगाही के विरोध में जब यूटा पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया तो बीईओ भड़क गए और उनसे अभद्रता कर ऑफिस से निकल जाने को कहा। जिस पर यूटा पदाधिकारी बीएसए को पूरे मामले से अवगत कराने की बात कहकर चले आए। यूटा जिलाध्यक्ष ने बताया बीआरसी पर चल रहे भ्रष्टाचार की व शिकायत से नाराज होकर बीईओ ने यूटा पदाधिकारियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। संगठन ने एसपी से मिलकर जांच की मांग की है।

आठ शिक्षकों के खिलाफ चेन लूट व मारपीट का मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link