Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में लगातार एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को आतंकवादियों ने सरकारी स्कूल के दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या (teachers shot dead by terrorists) कर दी है। आतंकवादी हमला श्रीनगर (Srinagar) के शहर ईदगाह संगम (Eidgah Sangam) में हुआ, जहां दो शिक्षकों को आतंकवादियों द्वारा कक्षा से घसीटा गया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पीड़ित अलोची बाग के रहने वाले थे जिनके नाम हैं- स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर (Satinder Kaur) और शिक्षक दीपक चंद (Deepak Chand)।
जम्मू-कश्मीर पुलिस हमले के बाद CRPF के साथ आतंकी हमले की जगह पर पहुंच रही है। बता दें कि हाल ही में एक और आतंकी हमला हुआ था। पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) की एक शाखा द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने भी धमकी और चेतावनी दी है कि अल्पसंख्यकों और अन्य स्थानीय लोगों को निशाना बनाया जाएगा।
श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या
जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना (Ravinder Raina) ने आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा- "कायर पाकिस्तान ने ये काम किया है। एक दिन पहले बिंदरू की हत्या की और आज श्रीनगर में दो टीचर की हत्या कर दी। सारी दुनिया देख रही है कि पाक क्या कर रहा है। पाकिस्तान भी तालिबान की तरह आतंकवाद में ग्रसित है और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन होना चाहिए।"
