Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 7, 2021

शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 




मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को प्रभारी बीएसए रामशंकर कुरील को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षक समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई है।शिक्षक समस्याओं के


प्रभारी बीएसए से मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया विभिन्न भर्तियों में नियुक्त कई शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है जिस कारण उनके बकाया एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष ने मांग की ऐसे समस्त शिक्षकों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन अति शीघ्र कराया जाए जिससे सभी शिक्षकों के लंबित एरियर का भुगतान सामूहिक बिल के माध्यम से कराया जा सके ।

शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी बीएसए को सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link