सुहवल । परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा एवं स्कूल बैग की धनराशि उनके अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी तेज हो गई है।
अभी तक करीब छह हजार खाते फीड किए जा सके हैं। माह के दूसरे सप्ताह तक इस प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लेने की विभाग को उम्मीद है।
रेवतीपुर ब्लॉक के अंतर्गत कुल 104 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 23 कंपोजिट, 18 जूनियर तथा 63 प्राथमिक विद्यालय हैं। इन इन विद्यालयों में करीब साढ़े पंद्रह हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अभी तक बच्चों को ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा उपलब्ध कराया जाता था। इस बार शासन ने बच्चों के अभिभावकों के खाते में इसके लिए निर्धारित धनराशि भेजने का निर्णय लिया है। इसके लिए अभिभावकों के खाते फीड किए जा रहे हैं। अभी तक लगभग छह हजार के खाते फीड किए जा चुके हैं। विभाग को शेष को भी जल्द पूरा कर लेने की उम्मीद है।
