एटा। जिले में 1841 आंगनबाड़ी केंद्र बने हुए हैं। यहाँ पर बच्चों को भेजा भी जाता है पर प्री प्राइमरी स्तर का ज्ञान तक नहीं मिलता है। स्थिति यह है कि कई सालों से आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ शोपीस बने हुए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को ज्ञान देने के लिए शासन की ओर से तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार को खोल दिए गए हैं, लेकिन अभी भी छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र नहीं खोला गया है। जिसकी वजह से बच्चों को प्री प्राइमरी स्तर का ज्ञान तक नहीं मिल पा रहा वहीं कुछ ऐसे भी आंगनबाड़ी केंद्र हैं जो सिर्फ राशन देने के लिए ही खुलते हैं। जिले के 1841 आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुल 1 लाख 10 हजार 155 बच्चे पंजीकृत हैं।
