Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, October 7, 2021

कस्तूरबा विद्यालयों में बनाए जाएंगे छात्रावास

 आजमगढ़ जिले के 11 कस्तूरबा विद्यालयों में और एकेडेमिक ब्लाक बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपरेशन को निर्माण कार्य सौंपा गया है।



जिले में 21 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है, जिसमें 2100 छात्राएं अध्ययनरत है। यहां रहने वाली छात्राओं को कक्षा नी से बारावी तक को शिक्षा उपलब्ध उपलब्ध कराई जाती है। छात्राओं को संख्या बढ़ने के साथ छात्रावास और एकेडमिक ब्लाक की जरूरत महसूस होने लगी थी। शासन से कुल 15 ब्लाकों में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें से 11 विद्यालयों को भूमि चिनित कर कार्रदायी संस्था को सौंप दी गई है, लेकिन चार ब्लाक में निर्विवादित भूमि की समस्या खड़ी हो गई है। इनमें से अंतरीलिया कोयलसा, बिलरियागंज व रानी को सराय शामिल है। मेहनगर, पल्हना, लालगंज, माटोनगंज, ठेकमा, रानी की सराय जहानागंज अजगतगढ़ कोयलया, महाराजगंज अहरौला, अंतरीलिया, पवई व बिलरियागंज आदि 11 विद्यालयों में निर्माण के लिए बजट मिल गया है और जल्द हो काम शुरू हो जाएगा। निर्माण निगरानी के लिए, प्रोजेक्ट कारपोरेशन बाराबंकी इकाई के अवर अभियंता मनीष मित्रा एवं सरोजानंद झा को तैनात किया गया है| हर छात्रावास के निर्माण के लिए एक करोड़ 77 लाख 15 हजार 954 रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें कुछ रकम कार्यदायी संस्था को सौंप दी गई है और उसने काम भी शुरू कर दिया है।

कस्तूरबा विद्यालयों में बनाए जाएंगे छात्रावास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link