मंडी धनौरा शनिवार की सुबह से लापता सेवानिवृत्त शिक्षक का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। थाना पुलिस व एसओजी की टीम शिक्षक को सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से रिटायर्ड हुए प्रकाश सैनी बीते शनिवार को मार्निंग के लिए गए थे। आमतौर वह आधा घंटे में ही लौट आते थे, लेकिन उस दिन यह दोपहर तक नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला शिक्षक के पुत्र अमित ने इस संबंध में थाने में तहरीर भी दी है। पाँच दिन बाद भी शिक्षक का कोई सुराग नहीं मिलने की वजह से परिजनों को किसी अनहोनी का डर है। पुलिस भी शिक्षक का पता लगाने के लिए परिजनों के साथ बहुत लोगों से पूछताछ कर चुकी है। वहीं कुछ लोगों के फोन नंबर सांस पर लगाए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बरुण कुमार ने बताया कि शिक्षक की तलाश के लिए एसओजी के साथ थाना पुलिस की भी एक टीम काम कर रही है। बाद
