Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 15, 2021

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक को जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ पूरी टीम ने किया सम्मानित

आज जिलाधिकारी महोदय हमीरपुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय हमीरपुर द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार हेतु लखनऊ से प्राप्त सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम मे जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनपद के मार्गदर्शक व बेसिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्रबुद्ध गण ने उपस्थित रह कर आशीर्वाद प्रदान किया। 🙏समस्त अधिकारियों एवं सहयोगी शिक्षको के साथ ही छात्रों को धन्यवाद 🙏



शिक्षक सदैव सम्मानीय होता है। आज डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित अकबर अली सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरौली विकास खंड सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को शासन के निर्देशानुसार सम्मानित करते हुए जिला अधिकारी डॉ चंद्र भूषण ने कहा कि शिक्षक का कार्य बच्चों के हित में और उसका आचरण समाज के हित में सदैव सम्माननीय होता है। आज आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभाकर सिंह तोमर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हमीरपुर ने शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान समारोह की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जनपद के शिक्षक अकबर अली का कार्य सदैव सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा है। इनके द्वारा जनपद के कई बच्चों को राज्यपाल एवं राष्ट्रपति महोदय से भी सम्मानित कराया गया है इसके साथ ही मतदाता साक्षरता में इनको और उनके निर्देशन में बच्चों को राज्यपाल एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भी राज्य पुरस्कार मिला है। इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग आईसीटी आधारित शिक्षा एवं तकनीकी से बच्चों को जोड़ते हुए ऑनलाइन शिक्षा निरंतर प्रदान की जा रही है। कोविड महामारी जैसे विपरीत काल में भी बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आई और निरंतर शिक्षा जारी रही है। इस हेतु शासन ने निर्देश प्रदान करते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के शिक्षक को जनपद में सम्मानित करने के लिए निर्देश दिया तथा प्रदेश स्तर से शिक्षक के लिए पगडी अंग वस्त्र मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र जनपद के जिलाधिकारी के माध्यम से संपादित कर प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। 



इस क्रम में आज सम्मान समारोह का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन में किया गया। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि मेरे द्वारा समीक्षा में तब तक यह पाया गया कि श्री अकबर अली का कार्य व्यवहार एवं आचरण अन्य शिक्षकों के लिए भी अनुकरणीय एवं प्रेरणादाई है। इस अवसर पर जनपद के जिला समन्वयक प्रशिक्षण विपिन कुमार एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। सुमेरपुर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी व्यास देव ने भी शिक्षक के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम मैं खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार व्यास देव रामगोपाल समर सिंह संतोष कुमार मनोज लक्षकार एवं विनय विश्वकर्मा सहित बेसिक शिक्षा के तमाम उत्कृष्ट शिक्षक लिपिक कर्मचारी एवं जनपद के सम्मानित शिक्षाविद उपस्थित रहे अंत में आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया ।

राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक को जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ पूरी टीम ने किया सम्मानित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link