Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, November 15, 2021

बच्चों के नैसर्गिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है:खंड शिक्षा अधिकारी

 

जौनपुर-न्याय-पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय कोहड़ा-सुल्तानपुर, वि०क्षे०-करंजाकला, जौनपुर में आयोजित की गई। जिसमें न्यायपंचायत कलीचाबाद के सभी विद्यालयो के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, श्री०सुनील कुमार जी द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम-प्रधान जगदीश प्रसाद द्वारा किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में खोखो में(बालक-बालिका) में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरबसपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 




50,एवम,200 मीटर में कम्पोजिटअभिनव कोहड़े सुल्तानपुर,प्राथमिक विद्यालय कलीचा बाद छावनी,दरवानीपुर,तथा 100 मीटर में मैना ,कम्पोजिट विद्यालय खरौना को प्रथम स्थान मिला, कबड्डी में कम्पोजिट कोहड़ा-सुल्तानपुर को प्रथम स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन कहा कि बच्चो के चहुमुखी विकास के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए । खेल में हारने वाले को और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दिए। जीत हासिल करने वाले को अपनी जीत पर बने रहने के लिए और अधिक मेहनत करनी चाहिए। विजेता छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर न्याय पंचायत कालीचाबाद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवम समस्त शिक्षक गण, खेल शिक्षक आनंद कुमार व सुनीला यादव उपस्थिति थे ।कार्यक्रम के अंत मे प्रधानाध्यापक रामआसरे जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद ईमरान अली एवम शिवचंद द्वारा किया गया ।

बच्चों के नैसर्गिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है:खंड शिक्षा अधिकारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link