PF अकाउंट बैलेंस जानने के 4 आसान तरीके, मिस्ड कॉल से SMS तक
प्रोविडेंट फंड या PF सभी कर्मचारियों के वित्तीय जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह न केवल आपके रिटायरमेंट के लिए एक निवेश है, बल्कि जरूरत पड़ने पर इसे वापस भी लिया जा सकता है। ज्यादातर कर्मचारी समय-समय पर अपने PF खाते का बैलेंस चेक करते रहना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको ऑनलाइन PF बैलेंस चेक (check PF balance online) करने के सबसे आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
SMS के जरिए चेक करें PF बैलेंस
यदि आपके UAN नंबर के साथ KYC विवरण अपडेट किया जाता है, तो आप एक टेक्स्ट संदेश के माध्यम से अपने PF बैलेंस विवरण की जांच कर सकते हैं।
चरण 1: अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG (अंग्रेजी के लिए) या EPFOHO UAN HIN (हिंदी के लिए) लिखकर 7738299899 पर भेजें।
चरण 2: आपका संदेश सफलतापूर्वक भेजे जाने के बाद, आपको पीएफ खाते की शेष राशि का संदेश प्राप्त होगा।
मिस्ड कॉल से चेक करें PF बैलेंस
एसएमएस के अलावा आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
चरण 1: अपने ईपीएफ-पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें।
चरण 2: मिस्ड कॉल के बाद, आपको अपने ईपीएफ-पंजीकृत मोबाइल नंबर पर शेष राशि की जानकारी मिल जाएगी।
EPFO की वेबसाइट से चेक करें PF बैलेंस
चरण 1: EPFO की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर जाएं और Services अनुभाग में दिए गए कर्मचारियों (For Employees) के लिए विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब मेंबर पासबुक (Member Passbook) ऑप्शन में जाएं और अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें।
स्टेप 3: अब View Passbook सेक्शन पर क्लिक करके अपना बैलेंस चेक करें।
Umang app से चेक करें पीएफ बैलेंस
यह भारत सरकार का एक ऐप है, जिस पर पीएफ बैलेंस के अलावा कई अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Step 1: अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप खोलें और EPFO ऑप्शन पर क्लिक करें.
चरण 2: अब, ’employee-centric services’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब view passbook ऑप्शन पर क्लिक करें।
चरण 4: अब अपना यूएएन और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें।
