Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

शिक्षकों ने ही रची थी नंबर बढ़ाने की पटकथा, जांच में 15 फंसे

 झांसी। आयुर्वेदिक कॉलेज में नंबर बढ़ाने की पटकथा शिक्षकों ने ही रची थी शिक्षकों के इशारे पर ही छात्रों ने कॉपियों में विशेष साइन बनाए। बीयू की जांच में 15 परीक्षक फंस गए हैं। इन पर गाज गिरनी तय मारी जा रही है। इसके अलावा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षा समिति ने नौ और छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।


बुंदेलखंड के तीन आयुर्वेदिक कॉलेजों की बीएएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा की फरवरी-मार्च में हुई थी। चूंकि बीयू प्रशासन को परीक्षा से पहले ही फर्जीवाड़े को लेकर शिकायत मिल गई थी, ऐसे में पूर्व कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने कमेटी गठित कर कॉपियों की जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली।


3000 कॉपियों में 653 कॉपियों में हैश टैग समेत विशेष चिह्न बने हैं। ये कॉपियां 180 छात्रों द्वारा लिखी गई थीं। बाद में 140 छात्रों की परीक्षा स्थगित की गई। 20 विद्यार्थियों के रिजल्ट जारी कर दिए। संदिग्ध 18 विद्यार्थियों की कॉपियां पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजी गई। मंगलवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में जांच समिति की रिपोर्ट खोली गई। समिति की सिफारिश पर नौ और छात्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गई है।


इसके अलावा 15 परीक्षक इस फर्जीवाड़े में फंस गए हैं। इससे तय हो गया है कि नंबर बढ़ाने के फर्जीवाड़े में शिक्षकों की ही मुख्य तौर पर संलिप्तता है। छात्रों से कॉपियों में हैश टैग समेत विशेष चिह्न बनवाए गए। फिर उन कॉपियों में दोगुने तक नंबर दिए गए। अब स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा जवाब आने के बाद इन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।



शिक्षकों ने ही रची थी नंबर बढ़ाने की पटकथा, जांच में 15 फंसे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link