Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 28, 2021

शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग

 फर्रुखाबाद। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बीएसए लालजी यादव को पांच सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें एक पद पर दस साल की सेवा पूरी कर चुके सभी शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग की है।



यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए को दिए ज्ञापन में कहा कि शीतकालीन अवकाश में होने वाले एफएलएन प्रशिक्षण को स्थगित कर शीतकालीन अवकाश के बाद कराया जाए। एक ही पद पर 10 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को


चयन वेतनमान दिया जाए और एरियर भुगतान हो। जिले के शिक्षकों का प्रमोशन करने के लिए वरिष्ठता सूची बनाकर चस्पा की जाए। जो नए शिक्षक नियुक्त हुए हैं, उनके अवशेष वेतन का एरियर अतिशीघ्र भुगतान हो शासनादेश के अनुसार दिव्यांग शिक्षकों को मिलने वाला यात्रा वाहन भत्ता का भुगतान किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीयूष कटियार, जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम, सोमेश कुमार, पंकज यादव, कुलदीप, संजीव गुप्ता, आनंद दिवाकर भी मौजूद रहे।

शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link