केराकत। शिक्षा मित्र संगठन के ब्लाक अध्यक्ष योगेश कुमार यादव व मुफ्तीगंज ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने केराकत में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शिक्षा मित्रों को अल्प मानदेय व स्थायी का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी से शिक्षा मित्रों की समस्या व समायोजन करने संबंधी अपने घोषणापत्र में शामिल करने की मांग की। जिस पर जूही सिंह ने आश्वासन दिया कि पार्टी मुखिया से शिक्षा मित्रों की बात रखेंगे।
