पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग में करीब चार हजार शिक्षक कार्यरत हैं। इन शिक्षकों को नवंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है। इससे शिक्षक आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। आलम यह है कि दिसंबर बीतने को है, मगर वेतन कब मिलेगा। इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है।
शिक्षकों के अनुसार लेखा विभाग का हमेशा ही यही रवैया रहता है। शासन का स्पष्ट तौर पर हर माह की एक तारीख को वेतन शिक्षकों के खाते में भेजने के निर्देश है। मगर यहां लेखा विभाग में कर्मचारियों की मनमानी के चलते शिक्षकों को वेतन मिलने में हमेशा दिक्कत होती है।
