पश्चिमशरीरा। स्थानीय कस्बा निवासी नीरज मिश्रा शिक्षक हैं। शुक्रवार को वह खरीदारी करने के लिए 1.70 लाख रुपये लेकर एक मशीनरी स्टोर पर गए। शिक्षक के मुताबिक रुपयों से भरा बैग रखकर वह दुकानदार से बात करने लगे। इसी बीच उचक्कों ने बैग पार कर दिया। बैग चोरी की जानकारी होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब बैग का कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
