Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 24, 2021

जेडी बेसिक ने परिषदीय स्कूलों की परखी शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों में रही हड़कंप की स्थिति

 मऊ। शासन से नामित संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा गणेश कुमार ने बुधवार को जिले के कई प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।


इस दौरान छात्रों से सवाल- जवाब कर जहां उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता को परखा वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं से बुधवार को पढ़ाए गए विषय एवं पाठ के बारे में भी जानकारी ली। उधर, जेडी बेसिक के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही आसपास के विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों में हड़कंप की स्थिति रही। जेडी बेसिक ने सबसे पहले मुहम्मदाबाद गोहना के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इसके


बाद गालिबपुर, बड़ागांव सहित कई विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए। परदहा शिक्षा क्षेत्र के रकौली प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे। रकौली प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता, दीवारों पर बने चित्र व टीएलएम तथा छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता देख वह न सिर्फ चमत्कृत रह गए, बल्कि एक घंटे तक कभी शिक्षक की तरह तो कभी छात्रों की तरह बच्चों के साथ घुलमिल कर उन्हें पढ़ाया। संयुक्त शिक्षा निदेशक की आत्मीयता व प्यार पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह शामिल रहे।

जेडी बेसिक ने परिषदीय स्कूलों की परखी शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों में रही हड़कंप की स्थिति Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link