Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 15, 2022

कुलसचिव के नाम पर साइबर ठग ने कई शिक्षकों से की पैसे की मांग

साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी

 जौनपुर। पूर्वाचल विश्वविद्यालय के के कुलसचिव महेंद्र कुमार की एक व्हाट्सएप नंबर पर फोटो लगाकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों से साइबर ठग मदद के नाम पर पैसे मांग रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत शिक्षकों के नंबर पर मैसेज आने पर लोग सावधान हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में एक दूसरे शिक्षकों के बीच चर्चा होने पर इसका खुलासा हुआ कि वह साइबर ठग है।


साइबर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपनाकर वित्तीय लेनदेन कर लेते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पंजाब के 91-88728 81597 नंबर से संदेश भेजे गए हैं। संदेश में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के बाद की

गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। इसकी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के साइबर ठग से सभी को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस जालसाजी की सूचना भेजवा दी है। इसी के साथ है जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के बीफ प्रॉक्टर संतोष कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह इस तरह की भ्रामक सूचना में आकर किसी तरह का आर्थिक लेनदेन न करें।

कुलसचिव के नाम पर साइबर ठग ने कई शिक्षकों से की पैसे की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link