माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी सूचनाएं अपलोड न करने पर कार्रवाई
सुल्तानपुर माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी सूचनाएं अपलोड कराने में लापरवाही बरतने वाले 26 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन डीआईओएस ने रोक दिया है। सूचनाएं अपलोड नहीं होने तक प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों को वेतन नहीं मिलेगा।
जिले में 58 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी विभागीय सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करने में 26 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरर्ज मौर्य ने बताया कि 58 में से 32 विद्यालयों की सूचना अपलोड कराई गई है। वहीं, 26 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। उन्होंने कहा है कि सूचनाएं जब तक अपलोड नहीं होती, प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन देय नहीं होगा।
इन विद्यालयों ने नहीं अपलोड की सूचना
सूचना अपलोड न करने वालों में जीएन कॉलेज रुपपुर इंटर कॉलेज गीरा, एंटर कॉलेज नटोली श्री हनुमत कॉलेज धम्मर एसएस कॉलेज पलिया, बरियार शाह कॉलेज भाखरे, एसआइसी उमरी पौधनरामपुर, रामकली गर्ल्स कॉलेज, सीएल कॉलेज छतिपट्टी, श्री सुखपाल कॉलेज तिरहुत रामचंद्र कॉलेज स्खनिया, श्री हनुमत कॉलेज विजेथुआ, पीएमएलएन कॉलेज प्रतापपुर कर्मचा, पीपी कॉलेज बलीपुर, एसएसबीएस कॉलेज हलियापुर आरपी कॉलेज प्रतापगंज, मुस्तकीम कॉलेज जानीपुर, एसवीएस कॉलेज भवानीगढ़ रैचा, एसडीएन सिंह कॉलेज पाकड़पुर, जयभारत कॉलेज मधुरानगर रामगढ़ जेडीएसएनफॉलेज नरहरपुर, पीआर फॉलेज सेमरी, जनता कॉलेज कूरेभार एसकेआरआर कॉलेज बरामदपुर वन इंटर कॉलेज बेला पश्चिम शामिल है।
