Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 15, 2022

विद्यालय में जर्जर भवन, आफत में बच्चों की जान

 जर्जर भवनों के ढहने से कभी भी हो सकता है हादसा, अफसर नहीं दे रहे ध्यान 

तालग्राम कंडम घोषित विद्यालय भवन नौनिहालों के लिए खतरा बने है। विभाग और पंचायतों की लापरवाही से अभी तक इन्हें नहीं हटवाया गया है जर्जर भवनों से कभी भी हादसा हो सकता है। हालांकि शिक्षक कंडम भवनों के सामने रस्सी बांधकर बच्चों को उधर जाने से रोकते हैं।



ग्रामीणों ने बताया कि ताहपुर और गदोरा में संचालित विद्यालय भवन के बीच में पुराना जर्जर भवन है। इसका प्लास्टर गिरता रहता है। यहां तक कि भवन में लगी ईंटें भी खिसक कर नीचे गिरती रहती हैं। इसके पास ही बैठकर बच्चे पढ़ते हैं। यदा-कदा बच्चे दोपहर के अवकाश में लुका छुपी का खेल खेलते भवन की तरफ चले जाते है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। शिक्षकों की मांग के बाद भी जर्जर भवन को विभागीय अधिकारियों ने हटवाने की जहमत नही उठाई। 

कंडम भवन हटवाने की डीएम से करेंगे मांग

प्रधान अहिवरन का कहना है कि सूचना देने के बाद भी शिक्षा विभाग अभी ध्यान नहीं रहा है। लगता है कि बड़ा हादसा होने के बाद ही विभाग की आंख खुलेगी कंडम भवन हटवाने के लिए डीएम को अवगत कराएंगे।

अफसरों को दी गई है जानकारी

गदोग के इंचार्ज शिक्षक आविंद कुमार और वाहपुर के अजीत प्रताप का कहना है कि जर्जर भवन के बारे में लिखित रूप से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बच्चे कंडम भवन में प्रवेश न करें, इसके लिए रस्सी बांध दी गई है। 

खतरा बनकर खड़ा जर्जर भवन

तहपुर के ईश्वर दकल का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय परिसर में खड़ा जर्जर भवन बच्चों के लिए खतरा बना है। शिक्षा विभाग के आला अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

पांच दशक पहले बना था विद्यालय

गो के जितेंद्र का कहना है का कंपोजिट विद्यालय में पांच दशक पहले बना भवन जर्जर हो गया है। नया भवन भी बना है ऐसे में इस भवन को तोड़वा देना चाहिए।

विद्यालय में जर्जर भवन, आफत में बच्चों की जान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link