Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 15, 2022

Primary ka master: सरकारी कर्मचारियों का सरकार को संदेश…. ओपीएस मुद्दा है

 गोरखपुर पुरानी पेंशन (ओपीएस) कितना अहम मुद्दा है, इसका संदेश कर्मचारियों ने वोट के जरिये सरकार तक पहुंचा दिया। उन पोस्टल मतों की गणना में सीएम योगी को छोड़कर भाजपा का कोई प्रत्याशी सपा से आगे नहीं निकल सका, जिसे देने का अधिकार सिर्फ उन सरकारी कर्मचारियों को था, जिनकी डयूटी निर्वाचन कार्य में लगी थी। ईवीएम के वोटों की गिनती में भाजपाइयों ने भले ही विपक्ष को साफ कर दिया हो, लेकिन डाक मतों की गणना में वह पीछे ही रहे। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि पुरानी पेंशन को लेकर जो सरकार संजीदा नजर आएगी पोस्टल वोटों की गिनती में भी वही आगे रहेगी।



पोस्टल बैलेट से मतदान में सीएम योगी को छोड़कर बाकी आठ सीटों पर भाजपा प्रत्याशी पीछे रहे


भाजपा का राशन, शौचालय और आवास का एजेंडा पूरे विधानसभा चुनाव में इतना सुपरहिट साबित हुआ कि हर जाति-धर्म और वर्ग ने भाजपा की झोली वोटों से भर दी। युवा, महिला, किसान के साथ नौकरीपेशा कर्मचारियों ने भी भगवा गढ़ को मजबूत करने में भागीदारी निभाई, जिसका नतीजा हुआ कि गोरखपुर की सभी नौ सीटों पर कमल लिखा जो इतिहास में कभी नहीं हुआ था। लेकिन इन्हीं सरकारी कर्मचारियों में शामिल चुनाव या घर से दूर देश की सुरक्षा में डयूटी करने वाले कुछ ऐसे भी कर्मचारी थे, जो पुरानी पेंशन के वादे को लेकर सपा की ओर प्रभावित नजर आए। कर्मचारियों में इसकी चर्चा थी कि डाक मतों में सपा के आगे होने की वजह अखिलेश यादव का महज एक बयान भर रहा, जिसमें उन्होंने पेंशन देने का वादा भर कर दिया था।


गोरखपुर की नौ सीटों पर 12 हजार से अधिक डाक मत पड़े, भाजपा को 4848 सपा को 6454 मिले


कर्मचारियों पर इसका ऐसा असर हुआ कि कुछ सीटों पर भाजपा के मुकाबले सपा के वोटों में दो गुने से अधिक का अंतर नजर आया। मतगणना के परिणामों में बारीकी से नजर डालने पर पता चला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर शहर सीट को छोड़कर कोई भी सीट ऐसी नहीं थी, जहां भाजपा सपा से आगे निकल सकी हो। बात आंकड़ों की करें तो गोरखपुर की नौ सीटों पर कुल 12912 डाक मत प्राप्त हुए। इसमें इलेक्ट्रानिक माध्यम से आए मत भी शामिल थे। लगभग 13 हजार मतों में से भाजपा को 4848 जबकि सपा को 6454 मिले।


बैलेट वोटिंग…2022


गोरखपुर शहर


कुल डाक मत : 2794


योगी आदित्यनाथ भाजपा 1329


शुभावती शुक्ला सपा 1213


चंद्रशेखर आजाद पार्टी 97


गोरखपुर ग्रामीण


कुल डाक मत : 1661


विपिन सिंह भाजपा 516


विजय बहादुर सपा 1008


दारा सिंह बसपा 94


चौरीचौरा


कुल डाक मत : 1131


सरवन निषाद भाजपा 332


बृजेश चंद्र लाल सपा 563


वीरेन्द्र बसपा 109


सहजनवां


कुल डाक मत : 1306


प्रदीप शुक्ला भाजपा 440


यशपाल रावत सपा 666


सुधीर सिंह बसपा 174


खजनी


कुल डाक मत : 1342


श्रीराम चौहान भाजपा 459


रूपवती बेलदार सपा 629


विद्यासागर बसपा 229


पिपराइच


कुल डाक मत : 829


महेन्द्र पाल भाजपा 316


अमरेन्द्र निषाद सपा 416


दीपक अग्रवाल बसपा 83


कैम्पियरगंज


कुल डाक मत : 1343


फतेह बहादुर भाजपा 527


काजल निषाद सपा 740


चंद्रप्रकाश निषाद बसपा 57


बांसगांव


कुल डाक मत : 1301


विमलेश पासवान भाजपा 494


संजय कुमार सपा 587


राम नयन आजाद बसपा 187


चिल्लूपार


कुल डाक मत : 1205


राजेश त्रिपाठी भाजपा 435


विनय शंकर तिवारी सपा 632


राजेन्द्र सिंह बसपा 202।

Primary ka master: सरकारी कर्मचारियों का सरकार को संदेश…. ओपीएस मुद्दा है Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link