मेरठ बेटियों की सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद शहर से देहात तक मनचलों का खौफ कम नहीं हो रहा है। मनचलों से परेशान दो नाबालिग छात्राएं शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं।
यहां पुलिसकर्मियों ने उनकी शिकायत की अनसुना किया तो वह कचहरी पहुंच गई। यहां कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि गांव के कुछ युवकों ने उनका घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। स्कूल तो छूट चुका है, अब गांव छोड़ने के हालात बन गए हैं। सरधना क्षेत्र से आई छात्राओं ने बताया कि वह दो सगी बहन हैं और कक्षा नी और सात की छात्रा है। उन्होंने बताया कि एसएसपी परिसर में पुलिसकर्मियों को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने ढंग से शिकायत नहीं सुनी। यहां एक अधिवक्ता से बातकर मनचलों के खिलाफ बाद दायर करने की जानकारी ली। छात्राओं ने बताया कि गांव के इन युवकों के बारे में उन्होंने माता-पिता को जानकारी दी थी, लेकिन उन्हें भी धमकी दो गई। इसके बाद से वह भी चुप है। छात्राओं ने शिकायती पत्र में पांच युवकों के नाम दिए हैं। यदि इन मनचलों पर कार्रवाई न हुई तो उन्हें गांव छोड़ने तक को मजबूर होना पड़ेगा।
मीडिया के माध्यम से मामला एसपी देहात केशव कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर कारवाई के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
