पाठ्यक्रम, संसाधन सामग्री व मूल्यांकन और ट्रेनिंग प्राप्त करने वालों को मिलेगा प्रमाणपत्र
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में जल्द ही स्किल हब स्थापित किए जाएंगे। सीबीएसई ने स्कूलों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत स्किल हब स्थापित करने को कहा है। यह स्किल हब प्राथमिक रूप से नोडल कौशल केंद्र होंगे, जहां नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों, स्कूल छोड़ने वाले छात्रों को कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे।
सीबीएसई का कहना है कि स्किल हब स्थापित करने की योजना के तहत स्कूल के बाद के समय में स्कूल के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उपयोग किया जा सकता है। सीबीएसई ने स्किल हब स्थापित करने के संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को जानकारी भेजी है। स्कूलों को कहा गया है कि हब स्थापित होने के बाद सीबीएसई पाठ्यक्रम संसाधन सामग्री की सॉफ्ट कॉपी प्रदान करने, ट्रेनिंग आयोजित करने मूल्यांकन करने और ट्रेनिंग पूरी करने वालों को प्रमाणपत्र देगा प्रमाणपत्र पर स्किल इंडिया का लोगो होगा।
सीबीएसई की ओर से स्कूलों को भेजी गई जानकारी के अनुसार कौशल हब के लिए स्कूल के बुनियादी ढांचे का उपयोग स्कूल के घंटों के बाद सप्ताहांत छुट्टियों गर्मी की छुट्टियों में किया जा सकता है। इस पहल से स्कूल को भी अपने व आसपास के इलाके में पहचान मिलेगी। स्कूल इन्हें फोस आधारित मॉडल पर शुरू कर सकते है।
