Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 15, 2022

दुखद: ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, शिक्षक की मौत

 कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर हुआ भीषण हादसा 

कालपी झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ने शिक्षक को पीछे से टक्कर मार दी इससे सड़क पर गिरे शिक्षक को ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साधी घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक व चालक की तलाश शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी आदित्य कुलश्रेष्ठ (37) साथी विकास के साथ देर रात जोलापुर मोड़ से लौटकर कालपी घर आ रहे थे। 



रास्ते में हाईवे पर अमलतास तिराहे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे और ट्रक आदित्य को कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही आदित्य की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठा विकास घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुखद: ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचला, शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link