Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 20, 2022

साथी शिक्षक की पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को किया निलंबित, जानें क्या है मामला

 बड़हलगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सूबेदारनगर का मामला 

गोरखपुर बड़हलगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सुवेदारनगर में एक साथी शिक्षक की पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। वहीं मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए नगर शिक्षाधिकारी नरेंद्र सिंह व खंड शिक्षाधिकारी बांसगांव को जांच अधिकारी नामित किया है खंड शिक्षाधिकारी बड़हलगंज ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय सूबेदारनगर का निरीक्षण किया था सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव गैरहाजिर मिले थे। 


बुधवार को स्कूल खुलने पर देवेंद्र प्रताप यादव ने खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण के लिए विद्यालय के साथी सहायक अध्यापक मानवेंद्र सोनकर को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पीट दिया। हमले में मानवेंद्र के चेहरे पर चोट पहुंची। उनकी उंगली फट गई। जानकारी मिलने पर बैएसए ने खंड शिक्षाधिकारी से इस मामले की रिपोर्ट तलब को।

रिपोर्ट के आधार पर सहायक अध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव को निलंबित कर दिया है।

साथी शिक्षक की पिटाई करने के आरोपित शिक्षक को किया निलंबित, जानें क्या है मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link