Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 1, 2022

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से टप्पेबाजी कर जेवर और नगदी उड़ाए

 छिबरामऊ। डग्गामार वाहन में प्रधानाध्यापिका के साथ टप्पेबाजों ने टप्पेबाजी कर दी। जीटी रोड पर हुई वारदात में टप्पेबाजों ने बैग से जेवरात और पांच हजार रुपये उठाए और चेन में फेवीक्विक डाल दिया।


नगर के मोहल्ला ग्रेसोगंज निवासी स्वर्णलता उर्फ सोनी प्राथमिक विद्यालय नौगाई में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को बेटा दो बेटियों के साथ मायके में सुंदरकांड पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर वे जा रही थीं। पश्चिमी बाईपास पर वे वाहन के इंतजार में खड़ी थी, तभी एक डग्गामार गाड़ी बेवर की तरफ

से आई। वे बच्चों के साथ गाड़ी में बैठ गई। चालक ने उन्हें फर्रुखाबाद चौराहे पर उतार दिया। गाड़ी में रखे बैग से किसी ने सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, एक जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये पार कर दिए। बैग की चेन को फेबोक्विक से चिपका दिया। जब तक वह बैग को देख पाती, चालक गाड़ी को लेकर बेवर की तरफ भाग गया।



प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका से टप्पेबाजी कर जेवर और नगदी उड़ाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link