Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 1, 2022

बीईओ और शिक्षक नेता का ऑडियो वायरल, बीईओ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की कही बात, पढ़े पूरी खबर

सदर बीईओ और शिक्षक नेता के बीच एरियर भुगतान पर हो रही थी वार्ता


 पडरौना। सदर ब्लॉक के बीईओ और शिक्षक नेता के बीत एरियर के बारे में हुए बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें शिक्षक नेता बीईओ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात कह रहा है। इस पर बीइओ कह रहे हैं मान लीजिए में भ्रष्टचार में लिप्त हूँ।


बीईओ देवमुनि वर्मा और शिक्षक नेता के बीच फोन पर हुए बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। बातचीत में शिक्षक नेता यह कह रहे हैं कि अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी आपने एरियर बिल पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इस पर बीईओ यह बता रहे हैं कि कुछ फाइलों पर अभी हस्ताक्षर नहीं किया है। इस पर शिक्षक, बीईओ पर आरोप लगा रहे है कि इसका मतलब आप भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शिक्षकों का ऐरियर लि वित्त एवं लेखाधिकारी ने 23 मार्च तक मांगा था। इसी को लेकर 28 मार्च की शाम बीईओ से वार्ता हुई, ि जिसमें ऐरियर विल के बारे में जानकारी ली गई है।

बीईओ देवमुनी वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी शिक्षकों के एरियर को फल वित्त एवं लेखा विभाग को निर्धारित समय पर भेज दी गई।

बीईओ और शिक्षक नेता का ऑडियो वायरल, बीईओ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की कही बात, पढ़े पूरी खबर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link