Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 10, 2022

बीएसए ने कम नामांकन वाले स्कूलों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी

 सोनभद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार ने शुक्रवार को सबसे कम नामांकन वाले छह परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। गांवों में जाकर अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।


बीएसए सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय अठौना पहुंचे। यहां कुल नामांकित 15 बच्ची के सापेक्ष सात उपस्थित थे। विद्यालय तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं था। स्कूल में बिजली नहीं थी। इस पर उन्होंने

प्रधानाध्यापक को चेतावनी दी। कहा कि शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराए। प्राथमिक विद्यालय दुबखिली में नामांकित 31 के सापेक्ष 18 बच्च उपस्थित मिले। प्राचि राजिम में 46 बच्चों के सापेक्ष 16 उपस्थित मिले। वहीं, कम्हरिया में 36 के सापेक्ष 23 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मुंगेहरी में 52 के सापेक्ष 41 बच्चे मिले। प्राथमिक विद्यालय महुअरिया में नामांकित 36 बच्चों में के सापेक्ष 28 उपस्थित मिले। इस दौरान अभिभावकों से मिलकर बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।

बीएसए ने कम नामांकन वाले स्कूलों का किया निरीक्षण, प्रधानाध्यापक को दी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link