अलीगढ़। जब के फरीदपुर गांव स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंघल पर स्कूल का माहौल खराब करने सहित विभिन्न आरोप लगे है विद्यालय के शिक्षक, ग्रामप्रधान के साथ अभिभावकों ने भी प्रीति सिंघल की शिकायत बीएसए से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक की है। मामला गंभीर होने के चलते बीएसए सतेंद्र कुमार ने इस पर जांच समिति गठित कर जांच शुरू करा दी है।
जबा के फरीदपुर गांव स्थित बेसिक स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रीति सिंपल के खिलाफ उन्हीं के साथी शिक्षकों ने बोएसए से शिकायत की, जिसमें उन पर वीडियो बनाकर स्टाफ पर मनगढ़ंत आरोप लगाने, एक ही समय में दो सरकारी कार्यालय में उपस्थित रहने, बीआरसी के बहाने कोर्ट जाने और अपने साथी शिक्षक के शराब पीकर हंगामा करने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने की शिकायत की। ग्राम की प्रधान रेखा सूर्यवंशी ने भी बीएसए को पत्र लिखकर शिक्षण पूर्ण माहौल को नष्ट करने का आरोप लगाया है। वहीं एक अभिभावक ने मंडलीय शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर प्रीति सिंघल पर पद का दुरुपयोग करने की शिकायत की एक अभिभावक ने दाखिला लेने से मना करके निजी स्कूल में भेजने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपों की जांच करने के लिए जांच समिति गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
.jpeg)
