Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 10, 2022

शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर गिनाईं समस्याएं

 प्रोन्नत प्रक्रिया, रसोईयों का मानदेय आदि मांगें रखी

औरया उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी को छह सूत्रीय मांग पत्र सौपा। जिसमें उन्होंने छह साल से लंबित पड़ी प्रोन्नत प्रक्रिया को नियमानुसार शीघ्र पूरा कराए जाने के अलावा अन्य कई मांग रखी। बीएसए चंदना राम इकबाल को दिए ज्ञापन


में शिक्षक पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले छह माह से एमडीएम कवर्जन कास्ट व रसोइयों का मार्च माह का मानदेय विद्यालयों को अभी तक नहीं मिला है। एमडीएम के तहत बच्चों को बांटे जाने वाले फलों का कई माह से पैसा नहीं आया है। इसके अलावा परिषदीय शिक्षकों के लंबित पड़े एरियर का भुगतान कराए जाने की मांग की।


साथ ही ऐसे विद्यालय जो बंद है या एकल है, उनमें विद्यालय संचालन के लिए शिक्षकों की व्यवस्था कराए जाने की भी मांग उठाई शिक्षकों ने बीएसए से छह साल से लंबित पड़ी प्रोन्नति की प्रक्रिया को पूरा कराने की भी बात कही। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, जिला मंत्री हरवंश राजपूत, सहार ब्लॉक अध्यक्ष जलवीर आदि शिक्षक पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर गिनाईं समस्याएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link