बदायूं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने मंगलवार को कई विद्यालयों का निरीक्षण किया, यहां काफी कमियां मिलीं।
संविलियन विद्यालय चनी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह अवकाश पर मिले। बताया कि वह अधिकतर चिकित्सा अवकाश पर रहते है।
इसी क्रम में एक अन्य मामले में बीएसए ने बिसौली बीईओ को निर्देशित किया कि वह नरेश सिंह सोलंकी को विद्यालय का वित्तीय चार्ज हस्तानांतरित करें।
संविलियन विद्यालय वजीरगंज के सहायक अध्यापक अरविंद कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। वहीं ब्लाक संसाधन केंद्र वजीरगंज में निरीक्षण के समय कार्यालय सहायक हिम्मत सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले वेतन रोकने के निर्देश दिए। संवाद
.jpeg)
