Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 18, 2022

माध्यमिक शिक्षकों ने दिया डीआईओएस दफ्तर पर धरना

 सुल्तानपुर। नवागत शिक्षकों के शेष येतन भुगतान, पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, दो माह से रोके गए वेतन की बहाली समेत 17 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।



भरने के दौरान जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अकारण रोके गए वेतन का तत्काल भुगतान किया जाए। तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग करते हुए निशुल्क चिकित्सा सुविधा, बंद पड़े सामूहिक बीमा को लागू करने की बात कही। संघ के जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने शिक्षकों की लंबित मांगों को उपस्थित शिक्षकों के समक्ष रखा। वरिष्ठ शिक्षक नेता राज नारायण उपाध्याय ने कहा कि शिक्षकों का संघर्षों के प्रति तत्पर न होना शिक्षक समाज के लिए घातक है। उपाध्यक्ष श्याम बहादुर दीक्षित ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। चंद्र मोहन उपाध्याय, रुद्रमान सिंह, मीडिया प्रभारी अमिताभ द्विवेदी व भूपेंद्र सिंह ने भी अपनी बात रखी। धरने के बाद माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह, सूर्य प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी, अनंत नारायण मिश्रा, सफीक अहमद, विजय प्रकाश मिश्रा, अशोक पांडेय, रमेश मिश्रा, धीरज सक्सेना, भूपेंद्र वर्मा, सुनील सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षकों ने दिया डीआईओएस दफ्तर पर धरना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link