महराजगंज शासन के निर्देश पर जिले में तैनात सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों की टीम ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उनकी ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के आधार पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 16 जून से लगातार अनुपस्थित मिलने पर शिक्षक सगीर अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं एक शिक्षक का वेतन, आठ शिक्षामित्रों व तीन अनुदेशकों का मानदेय रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है।
कंपोजिट विद्यालय बसतपुर खुर्द में शिक्षक सगीर अहमद 16 जून से अनुपस्थित मिले। उन्हें निलंबित कर दिया गया प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में शिक्षामित्र शेषमणि प्राथमिक विद्यालय पचमा में शिक्षामित्र प्रियंवदा मिश्रा, कंपोजिट विद्यालय करीता में शिक्षामित्र अंजनी पटेल, कंपोजिट विद्यालय जगदौर में शिक्षामित्र अर्चना उपाध्याय व सुनीता चतुर्वेदी, कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार तथा शिक्षामित्र शालिनी गुप्ता व रघुनाथ अनुपस्थित मिले। नियमित शिक्षक का एक दिन का वेतन व संविदा कर्मियों का एक दिन का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं कंपोजिट विद्यालय रामपुर में 19 जुलाई से अनुपस्थित शिक्षामित्र सविता त्रिपाठी का मानदेय अग्रिम आदेश तक के लिए रोका गया है।
.png)
