Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

विद्यार्थियों का नामांकन व उपस्थिति बढ़ाएं शिक्षक

 सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने गोद लिए विद्यालय का किया निरीक्षण 

महराजगंज।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने गोद लिए कंपोजिट विद्यालय पिपरा रसूलपुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में नामांकन के साथ-साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति को बढ़ाते हुए उन्हें शैक्षिक गतिविधियों का लाभ दिलाने पर जोर दिया। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी।



उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पेयजल से संबंधित समस्या सामने आई उसे सही कराने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। शिक्षकों को भी नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद मिले।

निपुण भारत मिशन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से कराए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में निपुण भारत मिशन की गतिविधियों को बेहतर ढंग से कराने पर जोर दिया।

विद्यार्थियों का नामांकन व उपस्थिति बढ़ाएं शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link