Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका


गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों की टीम ने शिक्षा क्षेत्र सदर में स्थित 90 विद्यालयों का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान तीन सहायक अध्यापक, पांच शिक्षामित्र एवं एक अनुदेशक नदारद मिले।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि प्रा.वि. बयेपुर देवकली द्वितीय के निरीक्षण में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई एक सहायक अध्यापिका चिकित्सकीय



अवकाश पर थी। अन्य शिक्षकों द्वारा दीक्षा एप के जरिए शिक्षण कार्य किया जाना नहीं पाया गया। प्रा.वि. वयेपुर देवकली प्रथम के निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर थीं। विद्यालय में 76 पंजीकृत के सापेक्ष मात्र 37 छात्र उपस्थित थे। प्रा.वि. बेड्मानपुर के निरीक्षण में छात्रों की संख्या काफी कम मिली। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अनुपस्थित मिले उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link