एसडीएम ने धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर दिया मरम्मत कराने का निर्देश
धर्मापुर एसडीएम सदर हिमांशु नागपाल ने सोमवार को धर्मापुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण | किया। इस दौरान उन्हें विद्यालय की क्लास रूम में छत से पानी टपकता दिखा, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छत की मरम्मत
कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का | विशेष ध्यान रखे विद्यालय परिसर के आसपास जलजमाव नहीं होने पाए। एमडीएम के निर्माण में स्वच्छता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी हिदायत दी। विद्यालय निरीक्षण के बाद एसडीएम ने शिवमंदिर पर भी जाकर वहां की व्यवस्था देखी। इस मौके पर बीडीओ धर्मापुर काशीनाथ सोनकर, एडीओ पंचायत लालजी राम, राजेश कुमार यादव और बेलाल मौजूद रहे।

