Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

बच्चों को तीन माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें

  परिषदीय विद्यालय भले ही खुल गए हों, लेकिन पठन-पाठन अभी पटरी पर नहीं आ सका है। नए शिक्षण सत्र के तीन माह बाद भी परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नई किताबें नहीं दी गं नई किताबों को लेकर विभागीय अफसर डिमांड भेजने की बात कह रहे हैं।


चायल विकास क्षेत्र में 54 प्राथमिक, 14 उच्च प्राथमिक और चार कंपोजिट विद्यालय विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में करीब 13 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया है अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। गर्मी की छुट्टियों के बाद 13 जून से विद्यालय लगातार चल रहे है। लेकिन अभी तक बच्चों को नई सत्र की किताबें नहीं मिल सकी हैं। बच्चे फटी-पुरानी किताबों को लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। खंड शिक्षा खंड शिक्षा अधिकारी चाराल ज्योति शुक्ला का कहना है कि विद्यालयों में अभी तक प्रवेश का कार्य चल रहा था। अब पंजीकृत छात्र संख्या के आधार पर डिमांड भेजी गई है। जल्द ही किताबें आने की संभावना है

कसैदा में अधिकतर बच्चों के पास किताबें ही नहीं: परिषदीय विद्यालय कसेंदा में 325 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चे पुरानी और फटी किताबों को लेकर विद्यालय आ रहे है। प्रधानाध्यापिका रेहाना परवीन ने बताया कि किताबें नहीं मिलने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

बच्चों को तीन माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link