बाल कल्याण समिति ने मामले में करारी पुलिस को दिया निर्देश
करारी स्थानीय कोतवाली के अडहरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में चार मई को करंट से छात्रा की मौत के मामले में बाल कल्याण समिति ने गंभीरता दिखाई है। समिति की जांच में प्रधान व प्रधानाध्यापक की लापरवाही पई गई। इस पर समिति ने प्रधान व प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया।
अड़हरा गाव के प्राथमिक विद्यालय में चार मई को छात्रा ईशानी पुत्री अमर सिंह पप में पानी पीने गई थी। इस दौरान हैंडपंप में उत्तरे करंट से छात्रा की मौत हो गई। पांच मई को छात्रा की स्कूल करंट से हुई मौत की खबर अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। खबर को संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति ने छह मई की एक टीम गठित जांच के लिए अड़हरा भेजा।
जांच टीम को पता चला कि हैंडपंप मिस्त्री सीताराम ने ग्राम प्रधान गुलाब चंद्र व प्रधानाध्यापक मो. आलिम को बताया था कि उसमें करंट आ रहा है। इसकी वैरिकेडिंग ( घेराबंदी कराने की जरूरत है। इसके बाद भी ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोनो लोगों की लापरवाही की वजह से बच्चों की जान गई। यह बेहद गंभीर मामला समिति ने ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि अभी उन्हें आदेश की कॉपी नहीं मिली। आदेश की कॉपी मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
.jpeg)
