Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

Primary ka master: वित्त विहीन शिक्षकों के हक के लिए होगा संघर्ष

 मिर्जापुर महुवरिया स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समक्ष शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने धरना दिया। 1


इस दौरान आयोजित सभा में शिक्षकों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में विचार व्यक्त किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि हमें संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षकों से संघर्ष का आहवान किया। प्रदेश मंत्री राजेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, वाराणसी से आये शिक्षक नेता संतसेवक सिंह, वीरेंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव के साथ रामनारायण सिंह, सुशील सिंह, विजय दुबे, पंकज श्रीवास्तव आदि ने संबंधित किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विनय सिंह ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि शिक्षकों की बुनियादी समस्याओं तक की अनदेखी की जा रही है। संचालन मंत्री रविंद्र सिंह ने किया। धरने के बाद शिक्षक संगठन ने जिला मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया। अपर जिलाधिकारी ने उसे मुख्यमंत्री मंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, सागर लाल महेन्द्र, मनोज, राहुल सिंह, राम शिरोमणि यादव आदि मौजूद रहे।

Primary ka master: वित्त विहीन शिक्षकों के हक के लिए होगा संघर्ष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link