कुरावली जोटी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डला रहे शिक्षक की बाइक पर टंगा बैग चोरी हो गया। शिक्षक ने किशोर का पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। बैग में 65 हजार रुपया रखे हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव खिरना खुर्द निवासी परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक प्रभाकर सिंह ने सोमवार को बैंक से 65 हजार रुपये निकाले थे।
दोपहर में वह जीटी रोड स्थित पिट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवा रहे थे तभी करीब 13 वर्षीय किशोर वहाँ आया और बाइक पर टंगा बैग लेकर भाग गया। याद

