रायबरेली परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण करके गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने में मंडल में जिले की दूसरी रैंक आई है। पिछले सप्ताह 52 गैर-हाजिर शिक्षकों का वेतन रोका गया है। गैरहाजिर शिक्षकों को नोटिस देकर समय से स्कूल न पहुंचने के संबंध में जवाब मांगा गया है।
शिक्षकों की उपस्थिति को जांचने के लिए प्रेरणा पोर्टल लागू है। व्यवस्था है कि शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर प्रेरणा पोर्टल पर अपनी फोटो खींचकर डालेंगे। ऐसा करने के बाद ही उनकी उपस्थिति मानी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी सुबह ही स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों की उपस्थिति को चेक कर रहे हैं। शिक्षक न तो स्कूलों में समय से मिल रहे हैं और न ही प्रेरणा पोर्टल पर ही वे उपस्थित मिल रहे हैं।
पिछले सप्ताह जिले के 300 से अधिक परिषदीय स्कूलों का जायजा लिया गया, जिसमें 52 शिक्षक गैरहाजिर मिले थे। संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया। मंडल स्तर पर पिछले सप्ताह की प्रगति की समीक्षा की गई तो जिले की रैंक दूसरी मिली। 87 शिक्षकों का वेतन रोककर हरदोई पहले और 52 शिक्षकों का वेतन रोकने पर रायबरेली दुसरे स्थान पर रहा।
.jpeg)
