Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांगे

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर लखनऊ में बृजेश पाठक से मिले जिले के शिक्षक


 कांधला उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात की। संगठन के जिला संयोजक सहित अन्य लोगों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निराकरण की मांग की

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने बताया कि कई माह पूर्व शिक्षकों की समस्या को लेकर जनपद से संगठन के कई पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम बृजेश शर्मा से शिक्षकों की समस्या को लेकर मुलाकात की थी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका था जिसके चलते एक बार फिर संगठन के पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम से मुलाकात की शिक्षकों की विभिन्न मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की।


उन्होंने बताया की जनपद में प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काफी समय से पदोन्नति नहीं हुई है। करीब 99 फीसदी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों को इंचार्ज अध्यापक बनाया है। शीघ्र पदोन्नति की जाए या इंचार्ज अध्यापक को प्रधानाध्यापक को मिलने वाले समस्त लाभों से लाभांवित किया जाए।


जनपद में स्थानांतरण भी कई वर्षों से नहीं हुए हैं। जिस कारण शिक्षकों को 60 से 80 किमी यात्रा प्रतिदिन करनी पड़ती है। पति-पत्नी यदि दोनों शिक्षक है तो दोनों को ही विपरीत दिशा में 60 से 80 किमी की यात्रा: करनी पड़ती है। इसलिए स्थानांतरण शीघ्र किए जाएं। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी की उनकी इच्छानुसार एक ही विद्यालय में समायोजित किया जाए शिक्षामित्र और अनुदेशक को भी स्थानांतरण का एक और अवसर प्रदान किया जाए।

शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई मांगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link