Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 27, 2022

16 शिक्षक - शिक्षामित्र अनुपस्थित, बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन- मानदेय काटते हुए मांगा स्पष्टीकरण

शिक्षा विभाग के अफसरों के निरीक्षण में मिली खामियां


 ज्ञानपुर अफसरों के निरीक्षण का असर शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में उनकी अनुपस्थिति का मामला अक्सर सामने आ रहा है। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्ययकों के निरीक्षण में 16 शिक्षक, शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।



स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन संग अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए महानिदेशक शिक्षा की और से निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। सोमवार को खंड शिक्षा अधकिारी भदोही लालजी, बीईओ सुरियावा सुमन केसरवानी, बोईओ डीप फराह रईस, जिला समन्वयक शिवम सिंह और मंडल समन्वयक ने 15 से अधिक विद्यालयों का औचक

निरीक्षण किया। इसमें सुरियावां, डीप, औराई, भदोही के विद्यालय शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान शिक्षक-शिक्षामित्र गीता कुमारी गौतम, उमा देवी, प्रीती सिंह, प्रीती मौर्य, विद्या शंकर यादव, रंजू सिंह कंचन मौर्य, सीमा उपाध्याय, विष्णु प्रताप सिंह, पूँज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार पटेल, संतलाल सोनकर, राजकुमार रीता देवी, कंचन भारती और आलोक सिंह चौधरी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण आख्या की रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन- मानदेव काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने हिदायत दी कि स्कूलों में उपस्थिति सुधारें अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।

16 शिक्षक - शिक्षामित्र अनुपस्थित, बीएसए ने सभी का एक दिन का वेतन- मानदेय काटते हुए मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link