Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट वोटर बनने के अब चार मौके

 प्रदेश की विधानसभावार वोटर लिस्ट आधार से जोड़ी जाएगी। अब सिर्फ पहली जनवरी ही नहीं पहली अप्रैल, पहली जुलाई और पहली अक्तूबर को भी 18 साल पूरे करने वाले वोटर लिस्ट से जुड़ सकेंगे। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, हटवाने, पता परिवर्तित करवाने के फार्म में भी बदलाव किए हैं।



आधार नंबर लेने का काम एक अगस्त से : यह जानकारी बुधवार को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने कहा कि वोटरों से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाएंगे। वोटर लिस्ट में शामिल वोटरों के आधार नम्बर एकत्रित करने का अभियान पहली अगस्त से शुरू होगा। यह काम हर पोलिंग बूथ, हर जिले में होगा। मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है और उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से हटाया नहीं जाएगा। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

आधार से जुड़ेगी वोटर लिस्ट वोटर बनने के अब चार मौके Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link