राठ (हमीरपुर) शिक्षक के खुदकुशी करने में कोर्ट के आदेश पर पत्नी, ससुर, पत्नी के भाई और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन सभी पर शिक्षक को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है।
पठनऊ निवासी हेमंत कुमार मित्रा ने बताया बड़े पुत्र शरद मिश्रा की शादी 7 मार्च 2018 को झांसी निवासी मीनू मिश्रा के साथ हुई थी। मीनू सिद्धार्थनगर में परिषदीय विद्यालय में और शरद मिश्रा कुशीनगर शिक्षक था। आरोप लगाया ह के पिता अश्वनी कुमार, भाई रवि मिश्रा व बहन शालू मिश्रा वह को उसके पति शरद से नहीं मिलने देते थे शरद पत्नी से मिलने जाता तो उसे प्रताड़ित कर भगा देते थे बहू
का पिता शरद का एटीएम लेकर लखनऊ में फ्लैट लेने के नाम पर रुपये भी निकाल लेता था। पत्नी के साधन रहने पर शरद ने न्यायालय में बाद भी दायर किया था।
मीनू ने भी पति सहित ससुरालियों के खिलाफ प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उत्पीड़न से शरद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। उसने 16 माह पहले राठ में अपने आवास पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हेमंत कुमार ने बताया पुत्र के उत्पीड़न व आत्महत्या पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली।

