Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 26, 2022

आदेशः आज से सुबह आठ बजे खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

 बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित और मान्यता प्राप्त कक्षा एक से आठ तक के प्रदेशभर के 1.5 लाख से अधिक स्कूलों में मंगलवार से सुबह आठ से दो बजे तक पढ़ाई होगी। परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को 24 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।



लिखा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद 16 जून से भौतिक रूप से स्कूल खुले थे, लेकिन अधिक गर्मी पड़ने से स्कूल

टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से अपरान्ह 1:30 बजे रखी थी। मौसम में परिवर्तन होने के कारण अब 26 जुलाई से सभी स्कूल पूर्व तय समय सुबह आठ से दो बजे तक खोले। जाएंगे। प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह आठ बजे से 8:15 बजे तक और मध्यावकाश 10:30 से 11 बजे तक होगा। एक अक्तूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक स्कूल सुबह नौ से अपरान्ह तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।

आदेशः आज से सुबह आठ बजे खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link