Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 28, 2022

Primary ka master: बच्चों के साथ मारपीट के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित

 हरदोई: पिहानी विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुइयां में बच्चों के साथ मारपीट के मामले में प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।



बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि बीईओ की जांच में बच्चों ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सविता रानी के पति अशोक कुमार शुक्ला ने उनके (बच्चों के साथ) साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां तक दीं। बच्चों का कहना है कि जब प्रधानाध्यापिका के पति अशोक कुमार बच्चों को पीट रहे थे तो मैम (प्रधानाध्यापिका) ने मना भी किया था। बीईओ ने इस मामले में प्रधानाध्यापिका को ही दोषी मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी, जिस पर प्रधानाध्यापिका सविता रानी को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच बीईओ मुख्यालय को सौंपी गई है

Primary ka master: बच्चों के साथ मारपीट के मामले में प्रधानाध्यापिका निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link