Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 1, 2022

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की सहायक अध्यापिका से अश्लील हरकतें, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बिठाई जांच

 पीड़ित अध्यापिका ने कोतवाली में दी तहरीर, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बिठाई जांच 

टांडा बेसिक शिक्षा विभाग में एक बार र फिर शर्मसार करने वाली घटना हुई है। क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर शौचालय से बाहर निकली सहायक अध्यापिका ने दबोचने और खीचते हुए एक कक्ष में ले जाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता शिक्षिका ने घटना की शिकायत बीएसए से को इस पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंप दी है। साथ ही पीड़िता की तहरीर पर टांडा कोतवाली पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



नगर निवासी एक शिक्षक क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। इस विद्यालय में उनके अलावा दो शिक्षिकाएं भी सेवारत हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक द्वारा एक सहायक अध्यापिका पर बहुत समय से बुरी नजर रखी जा रही थी। इस बीच 27 जुलाई की दोपहर के समय एक सहायक अध्यापिका शौचालय गई तो प्रधानाध्यापक शौचालय के दरवाजे पर पहुंच गया और जैसे ही सहायक अध्यापिका बाहर निकली उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया।

इसके बाद एकांत स्थित कमरे में ले गया जहां उसके साथ अश्लील हरकतें शुरु कर दी। सहायक अध्यापिका किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर चीखते हुए वहां से भाग निकली। संयोग से इसी दौरान दूसरी सहायक अध्यापिका भी आ गई और वो उनसे लिपटकर रोने लगी। इस पर सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका को जमकर खरी-खोटी भी सुनाई। घटना से आहत सहायक अध्यापिका बुरी तरह से डरी एवं सहमी हुई थी। उसने इस घटना की शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कर दी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार को जांच के आदेश दिए। इस बीच पीड़िता की ओर से आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोतवाली टांडा में तहरीर दे दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजयपाल सिंह का कहना है कि शिक्षिका की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की सहायक अध्यापिका से अश्लील हरकतें, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी बिठाई जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link