Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, August 1, 2022

अफसरों के गोद लिए स्कूलों की कहानी... न बिजली है न पानी

 स्कूलों में विद्यार्थियों को किताबों से करनी पड़ रही हवा, बाहर से लाना पड़ रहा पानी, बीएसए कार्यालय में कई बार पत्र दिए, फिर भी नहीं हुआ समस्या का समाधान 

बागपत। स्कूलों में हर सुविधा उपलब्ध कराकर सरकार उनको हाइटेक शिक्षा देना चाहती है, लेकिन सरकार की योजनाओं को शिक्षा विभाग के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। यहां के प्राइमरी स्कूलों की हालत देखकर ऐसा ही लग रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उनसे कोई मतलब नहीं है क्योंकि किसी स्कूल में बिजली नहीं है, तो कहीं पानी की व्यवस्था तक नहीं इनमें वह स्कूल भी शामिल हैं, जिनको अधिकारियों ने गोद लिया हुआ है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापक कई बार बीएसए कार्यालय में पीड़ा बता चुके हैं, लेकिन उन पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है।



डीएम के गोद लिए स्कूल में बिजली नहीं

उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर को डीएम राजकमल यादव ने गोद लिया हुआ है। स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं है। गर्मी में छात्र छात्राओं को किताबों से हवा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बिजली का कनेक्शन न होने के कारण स्कूल में स्मार्ट कक्षा शुरू नहीं हो पाई है। स्कूल में कंप्यूटर सिस्टम धूल फांक रहे हैं। प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी ने बताया कि कई बार अधिकारियों की अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिहारीपुर को बीडीओ ने गोद लिया है। स्कूल में टंकी के पानी की समस्या है और पाइप लाइन खराब है।

अफसरों के गोद लिए स्कूलों की कहानी... न बिजली है न पानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link