तमकुहीराज तमकुही विकास खंड के शिक्षकों की मासिक बैठक शुक्रवार को बीआरसी सभागार तमकुही में हुई बैठक में बीईओ ने शिक्षकों से विभागीय कार्यों की निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
बीईओ अंकिता सिंह ने कहा कि शिक्षक निपुण भारत मिशन के तहत विद्यालय ज्ञान एवं स्कूल रेडिनेस गतिविधि पर आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दें नोडल शिक्षक, बाल वाटिका एवं कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए निर्धारित को पूर्ण कराएं।
बीईओ ने नामांकन के सापेक्ष आधार बनवाने, समर्थ एप की डाउनलोड कर दिव्यांग बच्चों की सूचना भरने, साप्ताहिक क्विज को सफल बनाने, छात्रों का मूल्यांकन करने, शिक्षक डायरी रोज तैयार करने सहित कई बिंदुओं पर जोर दिया।
इस दौरान अमरनाथ यादव, शंभू यादव, देवेंद्र ओझा, रामप्रकाश शर्मा, अंजनी सिंह, अजय शर्मा, अजय सिंह, राजू सिंह, धर्मात्मा तिवारी, जितेंद्र नाथ तिवारी, संतोष और संतोष राय सहित अन्य लोग मौजूद थे
.jpeg)
